शुगर में खाली पेट सुबह क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:04

शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स जो डायबिटीज कंट्रोल करने में हैं मददगार

Foods in diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर ये प्रश्न ये होता है कि हम ऐसा क्या खाएं जिससे शुगर कंट्रोल रहे। ऐसे में इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपनी डाइट कंट्रोल करें और इसकी शुरुआत आपको अपने नाश्ते से करनी होगी। जी हां, नाश्ते में कुछ फूड्स का सेवन करना दिन भर आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने और डायबिटीज में कब्ज व बाकी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तो, आइए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें डायबिटीज में खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है।
शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए- Foods to eat in diabetes at empty stomach in hindi
1. अंकुरित मेथी-Sprouted Methi

अंकुरित मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है जो कि अचानक से बढ़ने वाले शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और शुगर पचाने में मदद करते हैं। इस तरह ये डायबिटीज के मरीजों के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं।
2. कच्चा पनीर-Cottage Cheese

कच्चा पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन कार्ब्स नहीं होते। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही ये शुगर नहीं बढ़ाता और डायबिटीज कंट्रोल में मददगार है। इसके अलावा इसे नाश्ते में खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।


3. ओट्स-Oats

ओट्स खाना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है। साथ ही ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड भी है जिसे डायबिटीज के मरीज कभी भी खा सकते हैं। तो, ओट्स का आप दलिया बनाएं, पुडिंग बनाया या स्मूदी बनाएं ये शरीर के लिए फायदेमंद है।
4. चिया सीड्स-Chia seeds

चिया सीड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है जो कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है। इसे खाने के लिए चिया सीड्स को भिगो कर रखें और फिर सुबह इसे स्मूदी बना कर लें। साथ ही आप इसे खिचड़ी और दलिया में भी शामिल कर सकते हैं।
5. मोरिंगा सूप-Moringa Soup

मोरिंगा सूप डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये सूप शुगर कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही ये पूरी दिन खाने के बाद भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सुबह खाली पेट आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करने में मददगार है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info